फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM-SSP tested the security arrangements of Kanwariyas

डीएम-एसएसपी ने कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा

Sun, 24 Jul 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
DM-SSP tested the security arrangements of Kanwariyas
शामली में शिवचौक पर निरीक्षण करते डीएम-एसएसपी। - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। सावन मास की चल रही कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम जसजीत कौर और एसएसपी अभिषेक ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लिया। कैराना में एडीएम संतोष कुमार सिंह व एएसपी ओपी सिंह ने कांवड़ ड्यूटी को चेक किया।

डीएम और एसएसपी ने शनिवार रात कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर जनपद की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शहर में शिव चौक पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता को परखा और शहर कोतवाली प्रभारी से कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा से संबंधित उपलब्ध संसाधन और समस्त तैयारियों की जानकारी ली। इसके बाद डीएम व एसएसपी ने एसटी तिराहा पुलिस चौकी पर बनाए गए कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए और अधिक सतर्कता बरते जाने के निर्देश दिए। उधर, एएसपी ओपी सिंह और एडीएम संतोष कुमार सिंह ने कैराना क्षेत्र में कांवड़ ड्यूटी चेक की और ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed