फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM inspects flood relief works of Yamuna embankment

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की नहीं हो सकी पैमाइश

Wed, 29 Jun 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
DM inspects flood relief works of Yamuna embankment
शामली। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर मंगलवार को पैमाइश शुरू नहीं हो पाई है। शामली बाईपास के सभी फ्लाईओवर का निर्माण पूरा होने के बाद शहर मे जाम से मुक्ति मिल जाएगी। दिल्ली, सहारनपुर और पानीपत आने वाले शहर के बाहर से ही गुजर जाएंगे।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के शामली बाईपास पर सिंभालका फ्लाईओवर की एप्रोच रोड के किनारे सीमेंट की पट्टी बनाने का काम शुरू हो गया है। दोनों ओर की एप्रोच रोड की सीमेंट की पट्टी का निर्माण पूरा होने के बाद सिंभालका फ्लाईओवर और एप्रोच रोड पर काली परत डाली जाएगी। बाईपास बलवा गांव से शुरू होकर ताजपुर सिंभालका, सेहटा गांव से शामली तहसील से होते हुए सहारनपुर रोड पर साईंधाम से आगे मिल रहा है। दस किमी लंबाई वाले शामली बाईपास का सड़क चौड़ीकरण कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

बलवा में रेलवे पुल, सिंभालका गांव में फ्लाईओवर और दोनों ओर एप्रोच रोड को मिट्टी और रोडी बजरी डालकर समतल किया जा चुका है। एप्रोच रोड पर सिंभालका में सीमेंट की पट्टी डालकर फ्लाईओवर पर वाहनों की सुरक्षा के लिए रैलिंग बनाई जाएगी। रैलिंग निर्माण के बाद एप्रोच रोड को तारकोल डालकर काला करने का काम शुरू हो जाएगा। जुलाई के मध्य तक सिंभालका पुल व एप्रोच रोड का निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी के प्रबंधक जितेंद्र बालियान ने बताया कि सेहटा पुल का निर्माण सितंबर और बलवा में रेलवे का पुल 31 दिसंबर तक कार्य पूरा होगा। दूसरी ओर, दिल्ली- देहरादून ग्रीन फील्ड इकोनामिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे की पैमाइश काबड़ौत में रालोद की युवा पंचायत कार्यक्रम के चलते नहीं हो पाई। किसान संघर्ष समिति के सचिव विदेश मलिक ने बताया कि बुधवार को पैमाइश कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed