फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM inspects flood relief works of Yamuna embankment

डीएम ने यमुना तटबंध के बाढ राहत कार्यो का किया निरीक्षण

Wed, 29 Jun 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
DM inspects flood relief works of Yamuna embankment
कैराना में ग्राम बसेड़ा में यमुना तट बन्ध का निरीक्षण करती डीएम जसजीत कौर - फोटो : SHAMLI
डीएम ने यमुना तटबंध के बाढ़ राहत कार्यों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

शामली। बरसात के मौसम और यमुना नदी में बाढ़ की संभावना को देखते हुए डीएम जसजीत कौर ने अफसरों के साथ कैराना, तहसील के पठेड़ व बसेड़ा एवं यमुना तट बंध का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा ड्रेनेज खंड शामली के कार्य को देखते हुए कहा बरसात आने से पहले पूरी तैयारियां कर ली जाए। जिससे बाढ़ आने पर आम नागरिकों को कोई असुविधा न हो सके।
मंगलवार को डीएम जसजीत कौर ने एडीएम संतोष कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ यमुना नदी के किनारे पठेड़ व बसेड़ा की सुरक्षा को कटाव निरोधक कार्य की परियोजना का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। बाढ़ राहत कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि बरसात आने से पहले बाढ़ पूर्व की तैयारी कर ली जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड मनोहर सुधांशु सिंह ने डीएम को अवगत कराया गया कि बाढ़ से पूर्व सभी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जिले में यमुना नदी के बायें किनारे पर लगभग पूरी लंबाई में 52.730 किमी का तटबंध निर्मित है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान परियोजना से संबंधित अभिलेख एवं ड्राईंग का अवलोकन कराया। निरीक्षण के समय अधिकारियों द्वारा उपस्थित ग्रामवासी मुकेश शर्मा, इसम सिंह एवं अन्य से वार्ता की गयी। ग्रामवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि परियोजना के निर्माण कार्य होने से उनके ग्राम को बाढ़ से सुरक्षा हो जाएगी। ग्राम को बाढ़ का कोई खतरा नही है। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी कैराना विशु राजा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed