फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District officials appealed to maintain brotherhood

जिले के अफसरों ने की भाईचारा कायम रखने की अपील

Wed, 15 Jun 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
District officials appealed to maintain brotherhood
झिंझाना में शांति समिति की बैठक लेते एसएसपी व एडीएम - फोटो : SHAMLI
शामली, झिंझाना। देशभर के कई हिस्सों में हिंसा के मद्देनजर एसपी सुकीर्ति माधव, एडीएम संतोष कुमार सिंह, एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम ऊन निकिता शर्मा व सीओ कैराना बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने थाना परिसर में क्षेत्र के धर्म गुरुओं व संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने कहा कि इस जिले में आपसी भाईचारा बहुत है, आगे भी ऐसा ही रहना चाहिए। बस यह ध्यान देने की जरूरत है कि कोई बाहरी व्यक्ति इस भाईचारे को खराब न करे। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। बहुत से लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालते हैं। उन पर ध्यान नहीं देना है। हमारे जिले में जिस तरह से हर बार भाईचारा कायम रहा, इसी तरह आगे भी रहना चाहिए। एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि समाज में रहने वाले व्यक्ति अपने प्रतिनिधि को देखकर प्रतिक्रिया देते हैं। उस पर आपसी भाईचारा खराब न करें।
विज्ञापन

एसडीएम ऊन निकिता शर्मा ने कहा कि आपस में संवाद बनाकर रखें यह जरूरी नहीं कि हमारे बीच से ही कोई गड़बड़ करेगा। कोई बाहरी व्यक्ति भी आकर माहौल को बिगाड़ सकता है। हर व्यक्ति पर नजर रखें। सीओ कैराना बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान मत देना असामाजिक तत्वों पर ध्यान रखें और अगर कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर चेयरमैन नौशाद ठेकेदार, हाफिज सईद, फारुख मौलाना, अजहरद्दीन, अफजाल, जाकिर, जमील, कारी इरशाद, मोहम्मद अय्यूब, बारूदीन मोहम्मद कासिम, मौलाना सैयद अतर हसन, कारी अब्दुल कलाम, वकील,सलीम, ग्राम अमवारी प्रधानपति नीटू, मंसूरा प्रधानपति अफसर, पूर्व प्रधान रंगाना रमेश चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाभवन। थाना प्रभारी ने सिटी गार्डन थाना भवन में शांति समिति बैठक रखी। जिसमें कस्बे के गणमान्य व्यक्तियों को बुलाया गया। थाना प्रभारी ने सड़क नियमों व यातायात नियमों के बारे में समझाया और वहीं सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न डालने को जागरूक किया। शांति बैठक में संजय कुमार शर्मा पूर्व चेयरमैन, हरिओम त्यागी, हाजी जावेद, अनिल, मोहम्मद अहमद, विनोद सैनी, बॉबी अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

ऊन क्षेत्र के गांव उल्हैनी में जांच करने पहुंची एसडीएम निकिता शर्मा व तहसीलदार।

ऊन क्षेत्र के गांव उल्हैनी में जांच करने पहुंची एसडीएम निकिता शर्मा व तहसीलदार।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed