फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District four plants present

जिले को चार बिजलीघरों का तोहफा 

Wed, 16 Mar 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Wed, 16 Mar 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
शामली । समाजवादी विकास दिवस पर सीएम ने लखनऊ से जिले के दो बिजलीघरों का लोकार्पण किया। वहीं कैराना के सपा विधायक नाहिद हसन ने खेड़ी खुशनाम में नवनिर्मित बिजलीघर का लोकार्पण किया। 
विज्ञापन


जिले के गांव नौनागंली, यारपुर और खेड़ी खुशनाम में 750 करोड़ की लागत बिजलीघरों को स्वीकृत किया गया था। इनका निर्माण होने के बाद मंगलवार को लखनऊ में समाजवादी विकास दिवस पर सीएम अखिलेश यादव ने नौनागंली- यारपुर का लोकार्पण किया। जिले के खेड़ीखुशनाम बिजली उपकेंद्र का विधायक नाहिद हसन ने लोकार्पण किया। 
विज्ञापन


 इस मौके पर विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता शेष कुमार बघेल ने बताया कि खेड़ी खुशनाम में 33/11 केवी बिजलीघर का लोकार्पण किया गया है। इसके चालू होने से गागौर, दथेड़ा, इस्सौपुर खुरगान गांव के ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति होगी। अब जिले को चार बिजलीघर मिलने से यहां के लोगों में हर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नौनागंली- यारपुर बिजली घर के चालू होने से गढ़ी अब्दुला और ऊन बिजलीघर की ओवर लोड समाप्त हो जाएगी। मौके पर अधिशासी अभियंता आरएन यादव, बिजली वितरण खंड प्रथम विजयपाल सिंह, विद्युत वितरण खंड द्वितीय सुभाष चंद्रा विद्युत पारेषण अरविंद सैनी, अधिशासी अभियंता मीटर टेस्टिंग एके वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed