{"_id":"610adb698ebc3eb9fc43e36c","slug":"distribution-of-food-grains-will-be-done-today-under-the-anna-mahotsav-scheme-shamli-news-mrt5504846156","type":"story","status":"publish","title_hn":"-प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आज होगा खाद्यान्न का वितरण-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आज होगा खाद्यान्न का वितरण-
विज्ञापन
शामली विकास भवन में अधिकारियो के साथ बैठक करते मंडलायुक्त डॉ लोकेश एम
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्न महोत्सव योजना के तहत आज होगा खाद्यान्न का वितरण
शामली। जिले के नोडल अधिकारी एवं सहारनपुर मंडलायुक्त डॉक्टर लोकेश. एम ने बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली अन्न महोत्सव योजना की समीक्षा की। उन्होंने लाभार्थियों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के साथ ही कोविड-19 के मद्देनजर सैनिटाइजर व मास्क वितरित करने के लिए अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर आशा और एएनएम की ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश दिए।
बुधवार को जिले के नोडल अधिकारी सहारनपुर मंडलायुक्त डॉक्टर लोकेश एम ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न महोत्सव योजना के तहत जलालाबाद कस्बे में चयनित स्थल मोहल्ला आर्यनगर में जैन धर्मशाला, शामली में माजरा रोड स्थित शिव शक्ति वाटिका का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर संबंधित अधिकारियों को स्थलों पर आवश्यक सभी व्यवस्था दुरुस्त करते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित कराने के निर्देश दिए।
नवीन विकास भवन कार्यालय में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कार्यक्रम को प्रत्येक उचित दर की दुकान पर किए जाने की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रत्येक उचित दर की दुकान पर किए जाने की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। मंडलायुक्त ने जिलापूर्ति अधिकारी शशिकांत से कार्यक्रम को लेकर उचित दर दुकानों पर की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
इस मौके पर जिलापूर्ति अधिकारी शशिकांत ने अवगत कराया कि जिले में 440 राशन की दुकानों पर कार्यक्रम हेतु तैयारी कर ली गई है। कार्यक्रम की रूपरेखा को जानते हुए मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को अपने- अपने क्षेत्र के चयनित स्थलों का भ्रमण कर सभी जगह समुचित व्यवस्था दुरुस्त करते हुए कार्यक्रम को समारोह पूर्वक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अन्न महोत्सव कार्यक्रम में प्रत्येक दुकान से कम से कम एक सौ लाभार्थियों की उपस्थित रहने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम जसजीत कौर, एसपी सुकीर्ति माधव, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, उपायुक्त खाद्य सहारनपुर, एएसपी ओमप्रकाश सिंह , जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत व सभी एसडीएम, तहसीलदार ,समस्त खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री के भाषण का लाइव प्रसारण आज
शामली। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को जलालाबाद में प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा, ऊन में कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, शामली में सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, कांधला में पूर्व एमएलसी वीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर, झिंझाना में भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर खाद्यान्न का वितरण करेंगे। प्रत्येक उचित दर दुकानों पर टेलीविजन के माध्यम से प्रधानमंत्री के भाषण का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

जलालाबाद में जैन धर्मशाला मो0 आर्य नगर में निरीक्षण करते मंडला आयुक्त डॉ लोकेश एम- फोटो : SHAMLI