फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Distribution of food grains started to card holders

कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण शुरू

Wed, 07 Oct 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Distribution of food grains started to card holders
शामली में राशन वितरित करतीं सहायता समूह की महिलाएं। - फोटो : SHAMLI
शामली। सहायता समूह की महिलाओं को आवंटित की गई सस्ता गल्ले की दुकान से कार्ड धारकों को खाद्यान्न वितरण करना शुरू दिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर खाली हुई सस्ता गल्ले की दुकानों को सहायता समूह की महिलाओं को आवंटित किया था। ग्राम याहियापुर के पाकीजा स्वयं सहायता समूह, लांक गांव के वैष्णो स्वयं सहायता समूह, बुटराड़ी के दुर्गा स्वयं सहायता समूह, कैल शिकारपुर के सरस्वती स्वयं सहायता समूह को राशन विक्रेता की दुकानें शामिल हुईं। राशन वितरण हेतु जिला पूर्ति कार्यालय द्वारा विकास भवन में समूह की महिलाओं का प्रशिक्षण कराया गया था। बुधवार से समूहों की महिलाओं ने कार्ड धारकों को राशन वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वत: रोजगार के उपायुक्त शैलेन व्यास द्वारा बताया गया कि विकास खंड कांधला के हुरमजपुर गांव में मां शेरावाली स्वयं सहायता समूह के नाम राशन दुकान का प्रस्ताव हो गया है। शीघ्र ही वहां भी स्वयं सहायता समूह द्वारा राशन वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed