फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Distribute the kit by making a list of infected patients

संक्रमित मरीजों की सूची बनाकर किट वितरित करें

Sat, 15 May 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Distribute the kit by making a list of infected patients
संक्रमित मरीजों की सूची बनाकर किट वितरित करें
विज्ञापन

शामली। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने बनत नगर पंचायत में निगरानी समिति के सदस्यों की बैठक लेकर कोरोना लक्षण युक्त मरीजों की सूूची तैयार करके उन्हें कोरोना किट वितरण के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी को अपने संबंधित क्षेत्र में साफ सफाई कराए जाने के निर्देश दिए।
शनिवार को एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने नगर पंचायत बनत में निगरानी समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि समिति के सदस्य घर-घर जाकर सर्वे करें और लक्षण युक्त मरीजों की सूची तैयार कर उन्हें मेडिकल किट वितरित करें। लक्षण युक्त व्यक्तियों की जांच हेतु भी प्रेरित करें, ताकि समय रहते उपचार किया जा सके। उन्होंने कोरोना संक्रमण एवं कोरोना वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन

कोविड-19 से बचाव के संबंध में की जा रही निगरानी के विषय में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जनपद के बाहर से यदि कोई व्यक्ति बिना किसी सूचना के गांव व कस्बा में आता है, तो ऐसे संदिग्धों के बारे में सूचना तत्काल प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन निकाय से बाहर आने जाने वाले लोगों के संबंध में भी जानकारी दी जाए। जिससे उनका स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए निकाय को कोरोना मुक्त रखा जाए। गांव के लोगों को अनावश्यक घरों से बाहर ना निकलने के लिए भी निगरानी समिति के सदस्यों द्वारा प्रेरित किया जाए। मौके पर नायब तहसीलदार सचिन वर्मा, अधिशासी अधिकारी, सभासद व निगरानी समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed