फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dirt spread around Nawab pond, people upset

नवाब तालाब के चारों और फैली गंदगी, लोग परेशान

Fri, 19 Nov 2021 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dirt spread around Nawab pond, people upset
कैराना। एतिहासिक नवाब तालाब इन दिनों गंदगी से अटा पड़ा है। जिस कारण नवाब तालाब के आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कस्बे के प्राचीन नवाब तालाब के चारों और फैली गंदगी के विरोध में आसपास रहने वाले लोगों ने प्रदर्शन किया। कहा कि पिछले 8-10 सालों से तालाब के चारों और गंदगी डाली जा रही है। जिस कारण कैराना कस्बे की धरोहर कहे जाने वाला नवाब तालाब विलुप्त होने के कगार पर है। इसके साथ ही नवाब तालाब के किनारे नगर का कूड़ा कई सालों से डाला जाता है। अब नौबत यह आ गई है कि नवाब तालाब की जगह कूड़े के ढेर दिखाई देते हैं। तालाब के किनारे पर कूड़े कचरे के साथ ही मृत पशुओं को भी डाला जाता है। जिस कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है।

हंगामा करने वाले मोहल्लेवासी जिंदा हसन, खुर्शीद, जमील अहमद, सलमान व जमशेद आदि ने बताया कि पिछले करीब 8-10 साल से नवाब तालाब के किनारों पर कोई भी कूड़ा डाल देता है। मना करने के बाद भी लोग नहीं मानते हैं। उन्होंने तालाब के किनारे पर पड़ी गंदगी की साफ-सफाई कराकर तालाब का सुंदरीकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed