फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   din me garmi, shaam me aandhi ne badaai pareshaani

दिन में गर्मी, शाम को आंधी ने बढ़ाई परेशानी

Fri, 10 May 2019 10:54 PM IST
NAVEEN GUPTA अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: NAVEEN GUPTA Updated Fri, 10 May 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
din me garmi, shaam me aandhi ne badaai pareshaani
file photo - फोटो : amarujala
पिछले 24 घंटे में एक डिग्री पारा कम होने के बाद भी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पाई है। भीषण गर्मी और लू चलने से शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शाम के समय आंधी चलने से तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर आई, मगर लोगों की परेशानी कम नहीं हुई। आंधी चलने से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। साथ ही खेतों में चल रही गेहूं की कटाई का काम भी प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी के कारण दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। बुधवार और बृहस्पतिवार को 42 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड किए जाने के बाद शुक्रवार को एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस में गिरावट दर्ज की गई। दिन निकलते ही पारा बढ़ना शुरू हो गया। दोपहर होते दिन में भीषण गर्मी के साथ चली गरम हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। 24 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गरम हवा चलने से अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी और लू से बचाव के लिए महिलाएं-पुरूषों ने सिर और मुंह पर कपड़ा बांधकर बाजारों में निकले। करीब शाम चार बजे के बाद आकाश में बादल छा जाने से मौसम में बदलाव शुरू हो गया। शाम छह बजे के लगभग आंधी शुरू हो गई। तेज हवा चलने से आम की फसल नुकसान पहुंचा। थ्रेसिंग की जा रही गेहूं की फसल का भूसा तेज हवाओं में उड़ गया। तेज हवाओं के चलने से जिले के शहरी ग्रामीण क्षेत्र की बिजली  आपूर्ति ठप हो गई है। सरदार बल्लभ भाई  पटेल कृषि विश्व विद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि बेस्ट यूपी के जिलों में अभी तक गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग का  जारी रहा है।  आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। पश्चिमी विक्षोभ का असर आगामी 13 मई तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed