देवी उमराकौर कॉलेज में हुआ धनवंतरि जयंती कार्यक्रम
शामली। देवी उमराकौर वैदिक इंटर कॉलेज में आरोग्य भारती योग एवं आरोग्य धाम बनत के तत्वावधान में धनवंतरि जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कॉलेज में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. राज तायल व प्रधानाचार्य देवेंद्रपाल राणा ने भगवान धनवंतरि व मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन के साथ किया गया। छात्रा स्मृति ने एकल योग व दीप योग का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ. राज तायल ने बौद्धिक में योग व आरोग्य और पंच सुखों को प्रदान करने वाले पांच दिवसीय पर्वों के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर राजकुमार कुच्छल, रामकुमार वर्मा, डॉ. राजीव, अनंगपाल मलिक, सतीश, श्रवण कुमार, नंद किशोर, प्रदीप कुमार, विनीत चौधरी, नितिन चौधरी, शुुुभम राणा, विशाल शर्मा, सुषमा, अनीता, मोनिका, दीपा, जूली वर्मा आदि मौजूद रहे।

शामली के देवी उमराकौर वैदिक इंटर कॉलेज में आरोग्य भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में धनवंतरी जयं- फोटो : SHAMLI