{"_id":"62d99d5be449f54940104520","slug":"devotees-danced-fiercely-in-kalash-yatra-blew-up-abir-gulal-shamli-news-mrt5979104111","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीतमय शिवपुराण कथा के शुभारंभ से पहले दिन निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीतमय शिवपुराण कथा के शुभारंभ से पहले दिन निकाली कलश यात्रा
विज्ञापन
- संगीतमय शिवपुराण कथा के शुभारंभ से पहले दिन निकाली कलश यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के मोहल्ला रेलपार स्थित सदाशिव मंदिर में पांच दिवसीय संगीतमय शिवपुराण कथा के शुभारंभ से पहले दिन शहर के मुख्य मार्गों पर कलश यात्रा निकाली।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में कलश यात्रा किसान धर्मशाला रेलपार से शुरू होकर शहर के शिव चौक से होते हुए धीमानपुरा होते हुए शिव चौक, मिल रोड होते हुए मंदिर रेलपार में पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थी। कलश यात्रा का रास्ते में श्रद्धालुओं ने कई स्थानों पर स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालु झूमते नाचते हुए अबीर गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। कथा स्थल सदा शिव मंदिर में पहुंचकर कलश की विधिविधान से स्थापना की गई।
शुक्रवार से सदाशिव मंदिर में पांच दिवसीय संगीतमय शिवपुराण कथा का शुभारंभ कथा व्यास पंडित दिनेश पाठक द्वारा किया जाएगा। कथा 26 जुलाई तक तीन बजे से शाम छह बजे तक होगी। 27 जुलाई को भंडारे के साथ कथा का समापन होगा। इस अवसर पर ब्रिजेश, संजीव निर्वाल, सचिन, डॉ. हरिओम पाठक और पिंटू आदि का सहयोग रहा।