{"_id":"5a492c394f1c1b95188bcefe","slug":"development-works-will-get-speed","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
possitive news
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। वर्ष 2018 में जिले की कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूरी होने से विकास कार्य को पंख लगेंगे। जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली पूर्वी यमुना नहर की पटरी का सुंदरीकरण के लिए वर्ष 2016 में 40 करोड़ रुपये की परियोजना शासन से स्वीकृत हुई थी।
इस परियोजना में पानीपत-खटीमा मार्ग पर करमूखेड़ी पुल से लेकर भैैंसवाल गांव तक नहर की पटरी तक सुंदरीकरण के 13 करोड़ रुपये की लागत से नहर की पटरी का डौला कार्य पूरा हो पाया है। पूर्वी यमुना नहर पर जिला मुख्यालय और आवासों को जोड़ने के लिए दोनों पुल कार्य अधर मे लटका हुआ है।
इस परियोजना में शासन से 27 करोड़ रुपये की धनराशि की मांग की गई थी। इस साल में पूर्वी यमुना नहर की पटरी के सुंदरीकरण लिए धनराशि मिलने से परियोजनाओं के पूर्ण होने की उम्मीद है। बधेव गांव के जंगल में जिला मुख्यालय पर डीएम का आवास व जिलास्तरीय अधिकारियों के आवास,, सीएमओ कार्यालय भवन का ज्यादातर कार्य पूरा हो गया है। नए साल में जिला मुख्यालय के भवनों व आवासों की परियोजनाएं पूूूरी होने की उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के भैंसवाल गांव से दिल्ली- यमुनोत्री मार्ग को जोड़ने वाले बाईपास की स्वीकृति वर्ष 2016 में हुई थी। वर्ष 2017 में 3.5 किमी भैंसवाल बाईपास के निर्माण व किसानों के लिए मुआवजा के लिए शासन से चार करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई थी। शासनादेश के निर्देश पर भैसवाल का मुआवजा वितरण व मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है। वर्ष 2018 में दिल्ली-यमुनोत्री को मिलाने वाले भैंसवाल बाईपास का निर्माण पूरा होने की संभावना हैं।
दिल्ली- यमुनोत्री मार्ग का वर्ष 2017 मे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में शामिल होकर 709 नंबर आवंटित हो चुका है। दिल्ली- यमुनोत्री फोरलेन को नए साल में बजट मिलने व निर्माण एजेँसी की नियुक्ति हो जाने के बाद कार्य शुरू होने की उम्मीद है। केंद्र सरकार से दिल्ली- यमुनोत्री मार्ग निर्माण व शामली बाईपास की जद में किसानों के लिए मुआवजा धनराशि आने से अवशेष बैनामों का कार्य शुरू हो जाने की उम्मीद है।
मेरठ- करनाल पर जाम से मुक्ति के लिए शामली मे बुढ़ाना रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज पिछले तीन सालों से प्रस्तावित है। रेलवे और सेतु निगम के सहयोग से 42 करोड़ रुपये की लागत से सेतु निगम ने बुढ़ाना रोड पर ओवरब्रिज, काबड़ौत में दस करोड़ की लागत से कृष्णा नदी चार लेन का पुल व कृष्णा नदी में सल्फा गाव में पुल का निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत होने की उम्मीद हैं।