{"_id":"58d6b4304f1c1bb6681a81d4","slug":"department-of-transportation-demanded-from-the-police-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन विभाग ने पुलिस महकमे से मांगे 4.4 करोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन विभाग ने पुलिस महकमे से मांगे 4.4 करोड़
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
शामली। परिवहन विभाग ने विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में लगाई गई रोडवेज की 45 बसों का चार करोड़ चालीस लाख रुपये पुलिस महकमे से मांगा है। आईजी इलाहाबाद को खर्चों के बिल बनाकर भेज दिए है। साथ ही जल्द से जल्द धनराशि दिलाने की मांग की है।
विधानसभा चुनाव 11 फरवरी से लेकर आठ मार्च तक सात चरणों में आयोजित हुए थे। विधानसभा चुनाव में फोर्स की व्यवस्था के लिए जिले से 45 रोडवेज की बसों की मांग की थी।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम सहारनपुर परिक्षेत्र के आरएम जेएन सिंह ने विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव से लेकर सात चरणों की मतगणना तक यूपी रोडवेज की 45 बसों की व्यवस्था की गई थी। 19 हजार 777 रुपये प्रति बस प्रतिदिन पर व्यवस्था की गई थी। यह बसें प्रथम चरण के मतदान 11 जनवरी से लेकर 17 मार्च तक सभी चरणों के मतदान और मतगणना के बाद जिला मुख्यालय पहुंची थी।
विज्ञापन
शामली रोडवेज बस अड्डे के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि सभी 45 रोडवेज बसों के चार करोड़ चालीस लाख 23 हजार 605 रुपये का बिल स्वीकृत हुआ है। शनिवार को एसपी शामली कार्यालय पहुंचकर रोडवेज के अफसरों ने विधानसभा चुनाव ड्यूटी में गई रोडवेज बसों की बिलों को सत्यापित कराकर इलाहाबाद के पुलिस महानिरीक्षक, उप महानिरीक्षक को भेजा है।