फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dengue larvae found in three houses in Yunuspur, notice issued

युनूसपुर में तीन घरों में मिला डेंगू का लार्वा, नोटिस जारी

Tue, 21 Sep 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dengue larvae found in three houses in Yunuspur, notice issued
युनूसपुर में तीन घरों में मिला डेंगू का लार्वा, नोटिस जारी
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय एक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को मानकपुर गांव के मजरा युनूसपुर में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे गांव में घूमकर निरीक्षण किया गया। 156 मरीजों को दवा वितरित की गई। डेंगू के 15 संभावित मरीजों के सैंपल लिए गए और मलेरिया की जांच के लिए 21 मरीजों का रक्त पट्टियां बनाई गई।
पूरे गांव में एंटी लार्वा कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया। टीम ने बताया कि बुखार होने पर पेरासिटामोल की दवा का उपयोग किया जाना है। इसके साथ कोई एंटीबायोटिक, दर्द निवारक न लें। बुखार आने पर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दिखाया जाए सफाई का ध्यान रखें और कहीं भी पानी की निकासी ना होने दें। मच्छरदानी का प्रयोग करें। टीम में राजेश कुमारी, सुबोध शर्मा, अवधेश कुमार, छिड़काव कर्मचारी सोनू मौजूद रहे। जिला मलेरिया अधिकारी की टीम ने 45 घरों में लार्वा ब्रीडिंग चेक कर तीन घरों को नोटिस जारी करते हुए और लार्वा को नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

शामली और कांधला की एंबुलेंस को सर्वोत्तम स्थान
शामली। लखनऊ से आई टीम ने जिले की सभी एंबुलेंस का क्वालिटी ऑडिट किया। जिले में 108 की 11 और 102 की 15 एंबुलेंस है। क्वालिटी ऑडिट के दौरान ऑडिटर त्रिवेश कुमार ने 108 एंबुलेंस सेवा में संचालित शामली और कांधला की सर्वोत्तम स्थान दिया। अन्य एंबुलेंस का क्वालिटी ऑडिट भी संतोषजनक रहा। निरीक्षण के दौरान जिला प्रभारी ललित मोहन जोशी, हेल्प डेस्क अमित कुमार, पायलट विकास कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक सन्नी सिंह, ईएमटी कमल, पायलट ब्रजवीर, ईएमटी आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed