{"_id":"611aadf38ebc3e42a1149ed2","slug":"demolition-in-jaharveer-mhadi-attempt-to-attack-mahant-shamli-news-mrt55208246","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाहरवीर की म्हाड़ी में तोड़फोड़, महंत पर हमले की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाहरवीर की म्हाड़ी में तोड़फोड़, महंत पर हमले की कोशिश
विज्ञापन
कांधला क्षेत्र के गांव खेड़ा कुरतान में हंगामा करते ग्रामीण।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहरवीर की म्हाड़ी में तोड़फोड़, महंत पर हमले की कोशिश
कांधला (शामली)। गांव खेड़ा कुरतान में जाहरवीर की म्हाड़ी में दूसरे समुदाय के लोगों ने तोड़फोड़ करते हुए महंत पर हमले की कोशिश की। वारदात की सूचना पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने हंगामा करते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस घटना के बाद गांव में तनाव के हालात हैं।
गांव खेड़ा कुरतान गांव के बाहर जाहरवीर की म्हाड़ी है। जिसकी देखरेख करने के लिए वहां दो महंत रहते हैं। महंत सूरजभान के अनुसार रोजाना की तरह पूजा-अर्चना के बाद वह आंगन में सो गए। रविवार रात वहां दूसरे वर्ग के चार लोग पहुंचे और खाना मांगने लगे। मना करने पर इन लोगों ने भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। म्हाड़ी में भी तोड़फोड़ की। विरोध किया तो उन पर हमले का प्रयास किया। वह जान बचाने के लिए गांव की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। आरोप है कि सूचना के बाद भी गंगेरू चौकी पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची।
ग्रामीण मोनू, सोहनपाल, राधे, मोनू शर्मा, उपेंद्र, कृष्णपाल, उदयवीर सिंह ने बताया कि इससे पूर्व में भी इस स्थल पर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर माहौल खराब करने का प्रयास किया था। कोई कार्रवाई न होने पर आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। गांव के लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है। मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें मामले की सूचना मिली थी, पुलिस को गांव में भेजकर पूरे मामले की जानकारी ली गई। मामले में तहरीर आने पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।