{"_id":"62780db5ed27797dc1606606","slug":"demand-for-recruitment-in-the-army-youth-demonstrated-shamli-news-mrt587781334","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में भर्ती की मांग, युवाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में भर्ती की मांग, युवाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
शामली : गढ़ीपुख्ता बस अड्डे पर सेना में भर्ती बहाली के लिए धरना-प्रदर्शन करते युवा।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ीपुख़्ता (शामली)। कस्बा गढ़ीपुख़्ता के मेन बस स्टैंड पर सेना में भर्ती की मांग लेकर युवाओं ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी के नाम ज्ञापन गढ़ीपुख्ता थानाध्यक्ष को सौंपा। चेतावनी दी गई कि एक माह में सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो 12 जून को आंदोलन किया जाएगा।
रविवार को समाजसेवी रणकुमार के नेतृत्व में युवा इकट्ठे होकर कस्बा गढ़ीपुख्ता के मेन बस स्टैंड पर पहुंचे और प्रदर्शन कर धरना दिया। युवाओं ने कहा कि सेना भर्ती रैली की प्रक्रिया तीन साल से लंबित की जा रही है। युवाओं की उम्र निकलती जा रही है। सेना भर्ती न होने से युवा वर्ग हताश है। 2019 के बाद से कोई भर्ती नहीं निकली है। सेना की भर्ती तीन साल से बार-बार प्रशासन की अनुमति न मिलने के कारण निरस्त की गई।
चेतावनी दी कि यदि 12 जून तक सेना भर्ती न कराई गई तो सभी युवा मिलकर बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। समाजसेवी रणकुमार ने कहा आज युवाओं का भविष्य चिंता का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में युवा बेरोजगार को रोजगार दिलाने का वादा किया था, उसे पूरा करें। एक माह में सरकार ने युवाओं की मांग पर ध्यान नहीं दिया तो 12 जून को सभी बेरोजगार युवा गढ़ीपुख़्ता में आंदोलन करेंगे। मौके पर कस्बा गढ़ीपुख्ता के अंकुश, शुभम चौधरी, सागर गिरी, आकाश, शेखर, कुलदीप, राझड़ से विक्रांत चौधरी, अनुज, दुल्लाखेड़ी से संदीप राणा, मनीष राणा, अभिषेक चौहान, शिवकुमार मौजूद रहे।