{"_id":"626052a86bc794256c6d610b","slug":"demand-for-payment-of-sugarcane-arrears-from-mills-shamli-news-mrt5853511186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलों से बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलों से बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग
विज्ञापन
गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारयण से वार्ता करते थानाभवन विधायक अशरफ अली।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलों से बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग
शामली। रालोद के थानाभवन विधायक अशरफ अली ने लखनऊ में प्रदेश के गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण से मिल कर जिले की चीनी मिलों से बकाया गन्ना भुगतान कराए जाने की मांग की है।
बुधवार को थानाभवन रालोद विधायक अशरफ़ अली खां ने लखनऊ में प्रदेश के गन्ना मंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने बताया कि 161 दिन के पेराई सत्र में 967.90 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा है। जिसमें 967.90 करोड़ रुपये का गन्ना खरीद में शामली चीनी मिल 46.12 करोड़ रुपये, ऊन चीनी मिल 77.79 करोड़ रुपये, थानाभवन मिल 85.16 करोड़ रुपये मिलाकर 209.07 करोड़ रुपये का भुगतान कर पाईं हैं। जिले की की चीनी मिलों पर 758.84 करोड़ रुपये बकाया है।
विधायक ने बताया कि बजाज समूह की चीनी मिलों का विद्युत निगम पर 2300 करोड़ रुपये बिजली का बकाया था। विधानसभा चुुनाव से पहले बजाज समूह की चीनी मिलों को 500-500 करोड़ रुपये की दो किश्त प्राप्त हुईं थीं। विद्युत निगम से चीनी मिलों को एक हजार 300 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हो जाए, तो इस सत्र का बजाज समूह की जिले की थानाभवन चीनी मिल का भुुगतान शत प्रतिशत हो जाएगा।