फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand for payment of arrears of sugarcane

बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग

Fri, 25 Feb 2022 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Demand for payment of arrears of sugarcane
गढ़ीपुख्ता। अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निवारण परिषद के कार्यकर्ताओं ने गन्ना बकाया भुगतान की मांग को लेकर गन्ना आयुक्त को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विशु राजा को सौंपा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि गन्ना पेराई सत्र चार माह से चल रहा है। पड़ोसी जिले मुजफ्फरनगर की कई मिलों ने वर्तमान सत्र का जनवरी तक का भुगतान कर दिया है, लेकिन ऊन, शामली और थानाभवन चीनी मिलों की ओर से भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है। उन्होंने गन्ना भुगतान न करने वाली मिलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और बिजली का बकाया बिल माफ करने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर गन्ने का बकाया भुगतान एक मार्च तक नहीं किया जाता तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर सत्यपाल सिंह, राजेंद्र, ओम प्रकाश, नाथूराम, धर्मपाल, चौधरी जयवीर कुड़ाना, पप्पू नायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed