शामली। उत्तर रेलवे के कर्मचारियों ने शामली रेलवे स्टेशन पर बोनस और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मांग पूूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन शामली शाखा के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, शाखा सचिव हरबीर सिंह मलिक ने बताया कि रेल कर्मचारियों को मिलने वाला बोनस पर उनका हक है, लेकिन सरकार की नीयत बदल गई है। महासचिव बीसी शर्मा, मंडल सचिव रामनेक शर्मा, कुशाल ने रेलवे कर्मचारियों की बोनस दिलाए जाने के लिए मजबूत ढंग से कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष जारी रहने का आह्वान किया। मौके पर यूनियन के शाखा सचिव हरबीर सिंह मलिक, अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, रूपेश मलिक, राजकुमार सिंह, विनोद कुमार, अनिरुद्ध कुमार, दीपक मलिक, मौहम्मद इमरान, शिव कुमार मीणा, अखिलेश मांझी, राजकुमार कश्यप, सोनू शर्मा, कालूराम मीणा, आदि रहे। रेलवे की दूसरी यूनियन से जुडे़ अजित सिंह, अजय कुमार, मुकेश, नितिन, पंकज भड़ाना, अखिलेश कुमार ओमवीर आदि प्रदर्शन किया।