{"_id":"602960068ebc3ee91f3b643f","slug":"delhi-government-effigy-burnt-at-shiv-chowk-shamli-news-mrt5253732151","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव चौक पर दिल्ली सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव चौक पर दिल्ली सरकार का पुतला फूंका
विज्ञापन
शिव चौक पर दिल्ली सरकार का पुतला फूंका
शामली। रिंकू शर्मा की हत्या के विरोध में राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना के कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर दिल्ली सरकार का पुतला दहन किया।
रविवार को शहर के गांधी चौक स्थित राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना के कार्यालय से जिला प्रभारी संदीप शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का पैदल मार्च प्रारंभ होकर बाजार से होते हुए दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिव चौक पर पहुंचे। बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू हत्याकांड की निंदा करते हुए दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर जिला प्रभारी संदीप उपाध्याय, मंडल प्रभारी सोनू चावला, जिलाध्यक्ष सुरेश बजाज, देव मुंडेट, राजेश धीमान, अनुज राणा, टिंकू गोस्वामी, पंकज शर्मा, अनिल शर्मा, मनोज वर्मा, यशपाल ठाकुुर, दिलावर, महेंद्र सिंह एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
उधर, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर सेेेेेेेेेेेेेेेे शहर के टंकी रोड स्थित वैष्णो देवी मंदिर में एक श्रद्धांजलि सभा में पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को व दिल्ली में हुई बजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या के बाद उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉक्टर सुभाष मलिक, बजरंग दल से हिमांशु शर्मा ने दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। बैठक में जिला सह मंत्री भारत भूषण, जिला सह संयोजक हिमांशु शर्मा, शालू राणा ,हर्ष संगल, ललित शर्मा, शक्ति सिंह ,आलोक शर्मा, आकाश शर्मा, डॉ. एनपी सिंह, अक्षय मलिक, निखिल कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।