{"_id":"61f6dd6c6693e54c1e58a53d","slug":"death-of-corona-infected-elderly-82-more-infected-shamli-news-mrt5752240188","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत, 82 और संक्रमित
शामली। कैराना निवासी कोरोना संक्रमित 65 वर्षीय वृद्ध की मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हो गई। तीसरी लहर में इस महीने 20 दिन में कोरोना से यह तीसरी मौत है। इससे पहले गर्भवती महिला समेत दो लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में 82 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना के 249 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब सक्रिय केस की संख्या घटकर 469 हो गई है।
कैराना निवासी 65 वर्षीय वृद्ध को चार दिन पहले पेट दर्द व सांस लेने में परेशानी होने पर उसकी कोरोना की जांच कराई गई थी। जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने 26 जनवरी को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया था। दो दिन बाद उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। रविवार को जिला स्वास्थ्य विभाग को मेरठ मेडिकल से वृद्ध की मौत होने की सूचना मिली। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी ने बताया कि वृद्ध की कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। परिजनों ने उसे मेरठ में भर्ती कराया था। वृद्ध पहले से ब्लड प्रेशर, शुगर और टीबी से पीड़ित था। उन्हें कोरोनारोधी टीका नहीं लगा था।
जिले में तीसरी लहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। गर्भवती महिला समेत कोरोना से तीनों मौत 20 दिन मेें हुई है। इन्हें मिलाकर अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 48 हो गई है। जिले में रविवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 82 और कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि पूर्व में मिले कोरोना के 249 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब कोरोना के सक्रिय केस की संख्या घटकर 469 रह गई है।