फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Deadly attack on the complainant during the investigation of the scam

मनरेगा में घोटाले की जांच के दौरान शिकायतकर्ता पर जानलेवा हमला

Sat, 27 Nov 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on the complainant during the investigation of the scam
चौसाना (शामली)। गांव नाईनंगला जाटान में मनरेगा की जांच करने पहुंचे अधिकारियों के सामने शिकायतकर्ता पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि ग्राम सचिव ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला किया। हंगामा होते देख जांच टीम वहां से लौट गई। झगड़े के बाद ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का घेराव करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चौसाना चौकी क्षेत्र की ग्राम पंचायत नाईनंगला में मोहित पुत्र हरी सिंह ने मनरेगा में घोटाले की शिकायत शासन स्तर पर की थी। शुक्रवार को उपायुक्त श्रम शैलेन व्यास टीम के साथ जांच के लिए मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इसी बीच ग्राम सचिव विपिन कुमार उग्र हो गए और शिकायतकर्ता के साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर ग्राम सचिव के साथ आए युवकों ने शिकायतकर्ता के साथ जमकर मारपीट की। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि मोहित को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर आरोपियों का विरोध करते हुए वहां से खदेड़ा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित पक्ष को मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवाया। वही जांच अधिकारी विवाद होता देख मौके से निकल गए। पीड़ित ने ग्राम सचिव सहित पांच लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस चौकी घेरी
शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की घटना से क्षुब्ध ग्रामीण पुलिस चौकी पहुंचे और चौकी प्रभारी से शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेकर मेडिकल कराया और आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित के साथ भूख हड़ताल पर बैठेंगे। पुलिस चौकी प्रभारी समयपाल अत्री का कहना है कि तहरीर में सरकारी कर्मचारी का नाम है तो उच्चाधिकारियों से बात कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी पर ग्रामीणों को धमकाता रहा आरोपी सचिव
ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय हुई तो अपने आपको घिरता देख ग्राम सचिव प्रार्थना पत्र लेकर पुलिस चौकी पहुंचा। गांव के कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि सबसे पहले मारपीट सचिव ने की तो वह ग्रामीणों पर भड़क गया। फोटो लेते हुए बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। वहीं पुलिस मौके पर खड़ी मूकदर्शक बनी रही।

वर्जन-:
ग्राम सचिव विपिन कुमार का कहना है कि मुझ पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। जांच के दौरान मैं मौके पर पहुंचा था। मोहित के साथ अन्य ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मैंने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed