फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dead driver died due to car collision

कार की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 24 Oct 2020 04:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
Dead driver died due to car collision
कार की टक्कर से रेहड़ा चालक की मौत
विज्ञापन

कांधला। गांव जसाला के निकट बाइक में जुड़े रेहड़ी में प्लास्टिक के बर्तन बेच रहा युवक कार की टक्कर लगने से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।

बागपत के मोहल्ला केतीवाड़ा निवासी जीशान (30 वर्ष) पुत्र अनवार कई माह से कस्बे के गंगेरू रोड पर अपने मामा महमूद के घर पर रहकर प्लास्टिक के बर्तनों की फेरी करने का काम करता था। शुक्रवार को जीशान अपने मामा के 13 वर्षीय पुत्र समीर के साथ बाइक में जुड़े रेहड़े से गांव जसाला में फेरी करने के लिए गया था। फेरी करने के बाद जिशान और समीर रेहड़े को लेकर कांधला की ओर आ रहे थे। पूर्व कैबिनेट मंत्री विरेंद्र सिंह के घेर के सामने एक कार ने रेहड़े को टक्कर मार दी। दुर्घटना में जीशान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल जीशान को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे को मृत घोषित कर दिया। जबकि हादसे के बाद कार चालक कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed