फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dead body of youth was found in Shamli and panic spread among villagers

Shamli: युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, शरीर पर नहीं चोट के निशान, मौके से मिले नशीले पदार्थ

Wed, 22 Nov 2023 01:38 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 Nov 2023 01:38 PM IST
सार

Shamli News : युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया गया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं और घटनास्थल से नशीले पदार्थ मिले हैं।

विज्ञापन
Dead body of youth was found in Shamli and panic spread among villagers
शामली में एक युवक की लाश मिली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद में कांधला थाना क्षेत्र के गांव भारसी के जंगल में रेलवे अंडरपास के समीप युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं, किसनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया गया। फिलहाल पुलिस युवक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव भारसी के जंगल में रेलवे ट्रैक के नीचे बने अंडरपास में एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला। सुबह के समय खेत पर जाते समय किसानों ने युवक का शव देखा तो मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जंगल में युवक का शव मिलने की सूचना से स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

पुलिस ने युवक की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई। मौके पर नशीले पदार्थ भी पाए गए। पुलिस ने सूचना देकर फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया।

वहीं, वारदात की सूचना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह और सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: इस गिरोह ने उड़ाए होश: एक करोड़ के मोबाइल देख अफसर भी हैरान, इन राज्यों में फैला नेटवर्क, चार शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवक के शव के पास कुछ नशीले पदार्थ भी पाए गए हैं। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं है। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Meerut Murder: चचेरे भाई की गोली मारकर की हत्या, दोनों साथ में बैठकर पी रहे थे शराब, वारदात के बाद आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed