फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dead body of mill worker found in house

मकान में मिला मिल कर्मी का शव

Wed, 22 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dead body of mill worker found in house
मकान में मिला मिल कर्मी का शव
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। किराए के मकान में मिल कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
कस्बे में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे मार्ग पर स्थित रतन पेट्रोल पंप के सामने किराए के मकान में रहने वाले शरद किशोर मिश्रा पुत्र रामकिशोर, गांव रसूलपुर छिबरामऊ कन्नौज निवासी का शव कमरे पड़ा मिला। घटना का पता उस समय चला जब शरद किशोर के साथ काम करने वाले उसके तीन साथी लल्लन, प्रवीण और एक अन्य शरद किशोर का हालचाल जानने उसके कमरे पर पहुंचे, जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला तो शरद किशोर चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था, जिसके मुंह से खून बह रहा था। शरद किशोर को इस अवस्था में देखते ही उसके साथियों ने इसकी सूचना थानाभवन पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शरद किशोर के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है। जानकारी मिली है कि शरद किशोर थानाभवन शुगर मिल में काम करता था। अक्तूबर में चोट लगने के बाद शरद किशोर अपने गांव लौट गया था। गांव से हाल ही में जब शरद किशोर लौटा, तो उसे पता चला कि शुगर मिल ने उसे नौकरी से हटा दिया है। वह अपने कमरे पर वापस आ गया। उसके साथी आज उसका हालचाल जानने उसके किराए के कमरे पर पहुंचे थे। मकान मालिक देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह उसके मकान में किराए पर रहता था। उसके साथियों की सूचना पर उन्हें उसकी मौत का पता चला है। अब पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल में जुटी हैं। जबकि घटना की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed