{"_id":"632dfca9dc9d83548644842b","slug":"daughter-also-died-in-the-case-of-drinking-poison-by-grabbing-money-shamli-news-mrt6064744176","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकम हड़पकर जहर पिलाने के मामले में बेटी ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रकम हड़पकर जहर पिलाने के मामले में बेटी ने भी दम तोड़ा
विज्ञापन
- बृहस्पतिवार को मां की हो गई थी मौत
- प्रधान पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। मकान बेचने के नाम पर 8.40 लाख हड़पने के मामले में मां के बाद बेटी ने भी बृहस्पतिवार देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसका शव घर पहुंचा तो क्षुब्ध ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। वहीं, थाना प्रभारी श्यामवीर ने पहुंचकर आरोपियों की अतिशीघ्र का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। किशोरी की मरने से पहले की वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वह आरोपियों के नाम लेकर कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिलाने का आरोप लगा रही है।
थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी इस्तकार पुत्र मंजूर ने गांव के ही मजाहिर से एक मकान खरीदा था। जिस पर कब्जे को लेकर इस्तकार व मजाहिर में विवाद चल रहा था। पीड़ित पक्ष का आरोप था कि बैनामा कराने के बाद भी उसे कब्जा नहीं दिया जा रहा था। बृहस्पतिवार को इस्तकार अपनी पत्नी फुरकाना और 15 वर्षीय पुत्री नबिया के साथ मजाहिर के घर पहुंचे थे। जहां पर गांव प्रधान पति राशिद पुत्र फैय्याज मजाहिर की पत्नी जहूरा, आबिद, रफाकत समेत छह लोग मौजूद थे।
इस्तकार ने बताया कि इन लोगों ने उन्हें पीने के लिए कोल्ड्र ड्रिंक दी थी। तबीयत खराब होने के कारण इस्तकार ने कोल्ड ड्रिंक पीने से मना कर दिया था। जबकि उसकी पत्नी व बेटी ने कोल्ड्र ड्रिंक पी ली थी। जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी। हालत बिगड़ने पर मां बेटी को सीएचसी पर भर्ती कराया था। जहां पर डॉक्टरों ने फुरकाना को मृत घोषित करते हुए नबिया की गंभीर हालत के चलते मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। जहां उपचार के दौरान रात्रि एक बजे नबिया ने भी दम तोड़ दिया। नबिया की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित इस्तकार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव गंगेरू के प्रधानपति राशिद जंग सहित छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।