{"_id":"61c76e7efc26db418a0ea4f0","slug":"d-285a-gang-leader-reached-kotwali-by-raising-his-hand-shamli-news-mrt5707159188","type":"story","status":"publish","title_hn":"डी-285ए गैंग का सरगना हाथ उठाकर पहुंचा कोतवाली, आत्मसमर्पण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डी-285ए गैंग का सरगना हाथ उठाकर पहुंचा कोतवाली, आत्मसमर्पण किया
विज्ञापन
कैराना। पुलिस के निरंतर बढ़ते दबाव के चलते डी-285ए गैंग के सरगना सलीम उर्फ सालिम बाबा शनिवार को कोतवाली में हाथ उठाकर पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी ने पुलिस के सामने अपराध से तौबा की। सभी मुकदमों में जमानत पर होने के कारण पुलिस ने आरोपी को मुचलका पाबंद कर दिया।
गांव मोहम्मदपुर राई निवासी सलीम उर्फ सालीम बाबा डी-285ए गैंग का सरगना है। उसके खिलाफ 1994 से लेकर आज तक जिला शामली व सहारनपुर में हत्या, जानलेवा हमले, लूट डकैती आदि के करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में लगी है। पुलिस के दबाव चलते शनिवार को सलीम हाथ उठा कर कोतवाली पहुंचा। अपराध से तौबा करते हुए पुलिस के सामने आत्म समर्पण कर दिया। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि आरोपी को सुधरने का मौका दिया जा रहा है। सलीम को मुचलका पाबंद करने के साथ ही इस पर नजर रखी जा रही है।
10 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
कैराना। पुलिस ने शुक्रवार रात गश्त के दौरान खुरगान रोड पर काठा नदी के पुल के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 10 ग्राम स्मैक बरामद की। मामले में पुलिस ने आरोपी सारिफ निवासी गांव बसेडा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके चालान कर दिया। संवाद