{"_id":"58d6b4d94f1c1b61371a3459","slug":"curb-cattle-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु कटान पर अंकुश लगाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु कटान पर अंकुश लगाएं
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने गोवंश तस्करी और अवैध पशु कटान रोकने के लिए महकमे के अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए हैं। एआरटीओ और पुलिस की जिम्मेदारी है कि किसी भी मार्ग से गोवंश की तस्करी नहीं होने पाए। उन्होंने कहा कि अवैध पशु कटान नहीं रुकने पर संबंधित विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों तथा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों की मीटिंग हुई। इस दौरान जिलाधिकारी सुजीत कुमार और अपर जिलाधिकारी भरतजी पांडेय ने कहा कि पशु तस्करी पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के लिए अहम जिम्मेदारी एआरटीओ और पुलिस की है। चूंकि शामली जनपद हरियाणा की सीमा पर है। हरियाणा की तरफ से ही पशुओं को वाहनों में लादकर लाया जाता है।
मेरठ-करनाल मार्ग और पानीपत-खटीमा मार्ग पर विशेष निगरानी रखी जाए। इस दौरान पशु क्रूरता करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई कराई जाए। वहीं, पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि पशु वधशाला के नियमों का ठीक से अवलोकन कर लें तथा उसका पालन कराएं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा, एसडीएम एमपी सिंह, विजय प्रकाश तिवारी, दुष्यंत मौर्य, सीओ उपेंद्र कुमार यादव, सुनील कुमार त्यागी, आनंद वर्मा और सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पशु पैंठ पर नहीं चलेगी मनमानी
शामली। जिले में तीन पशु पैंठ लगती हैं, जिनमें बनत, खेड़ीकरमू और झिंझाना शामिल है। इन पशु पैंठ में पशुओं की खरीद-फरोख्त से लेकर नियमों के पालन में लापरवाही बरती जा रही है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नियमित रूप से पशु चिकित्सक पशु पैंठ पर निगरानी रखेंगे। जिला पंचायत अधिकारी की जिम्मेदारी है कि पशु पैंठ पर पशुओं की खरीद-फरोख्त का ब्यौरा रजिस्टर में दर्ज कराएं। पशुओं के ट्रांसपोर्ट की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। पशु कहां से लाए गए और कहां ले जाने हैं, उसका विवरण भी दर्ज कराएं। साथ ही पशुओं के लिए चारा, पानी की व्यवस्था सहित अन्य मानक पूर्ण कराए जाएं। यदि नियमों का पालन नहीं किया जाता है, तो पशु पैंठ ठेकेदार का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।