फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   cultural,Ganesh Chaturthi

घर-घर पधारे गणपति बप्पा मोरया

Tue, 03 Sep 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
cultural,Ganesh Chaturthi
शामली हनुमान मन्दिर में गणेशजी माहाराज का पुजन करते श्रद्वांलू - फोटो : SHAMLI
शामली। गणेश चतुर्थी के मौके पर जिले में जगह-जगह श्रीगणेश प्रतिमाओं की स्थापना धूमधाम से की गई। हनुमान धाम पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर स्वागत गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 10 बजे श्री हनुमानधाम पर श्रीगणेश के मंदिर में रिटायर्ड आईजी विजय गर्ग को मुख्य यजमान के रुप में पंडित प्रभुशंकर शास्त्री और धीरज मोहन शास्त्री द्वारा विशेष पूजा अर्चना विधि विधान से संपन्न कराई गई। दोपहर बाद शहर के हनुमानधाम की ओर से श्रीगणेश की भव्य शोभायात्रा बैंड बाजो के साथ- साथ शुरू हुई। श्रीगणेश कर भव्य शोभायात्रा शहर के कोतवाली रोड से शुरू होते हुए नगर पालिका परिषद कार्यालय मिल रोड से होकर मंडी मार्शगंज से होते हुए रेलवे रोड होते हुए शिव चौक, गांधी चौक, बड़ा बाजार, अजुध्या चौक, कबाड़ी बाजार, फव्वारा चौक, वीवी इंटर कालेज रोड हनुमान रोड होते हुए श्री हनुमानधाम पर समाप्त हुई। शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने श्रीगणेश की भव्य शोभायात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा के साथ साथ भजन मंडली चल रही थी। मौके पर श्री हनुमानधाम के प्रधान सलील द्विवेदी, मंत्री राजकुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र पाल सेठी, आदेश कुमार, उत्तम नामदेव, मिथलेश पाठक आदि रहे।
विज्ञापन

शहर के बुढ़ाना रोड टावर वाली गली में सुबह 9 बजे श्रीगणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई। विशेष पूजा अर्चना करके मनोकामना मांगी गई। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि श्रीगणेश महोत्सव में सुबह शाम आठ बजे पूजा अर्चना और आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आठ सितंबर को सुबह दस बजे हवन-यज्ञ के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर रमेश पांचाल, अंशुल, विनय पांचाल, यश पांचाल, सागर पांचाल समेत गणमान्य लोग मौजूूद रहे। पुरानी सब्जी मंडी स्थित शाकंभरी देवी मंदिर में श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित करके सुबह विधि-विधान से पूजन किया गया। 11 सितंबर को दोपहर विशाल भंडारा होगा। 12 सितंबर को सुबह आठ बजे पूजन और हवन-यज्ञ और ढोल नगाड़ों के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। मौके पर पंडित प्रदीप शर्मा, कुलदीप शर्मा, राजेंद्र गोयल, अश्वनी कांबोज, शिव शर्मा, सौरभ गुप्ता, शिव गर्ग, दीपक गुप्ता, हिमांशु गर्ग, विनीत नामदेव, सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गणेश चतुर्थी का उत्सव
थानाभवन। कस्बे के शाकुंबरी देवी पंचायती मंदिर में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में गणेश चतुर्थी उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले श्रद्धालुओं ने नगर परिक्रमा निकाली। इसके बाद मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। कार्यक्रम में महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भजनों के साथ भगवान गणेश की वंदना की। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर संदीप गोयल, राजेश गोयल, हिमांशु बिंदल, मोनू सिंघल, शोभित गोयल, अंबुज गोयल, निशि गोयल, सावित्री देवी, नीतू गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed