{"_id":"58051b494f1c1b572c703022","slug":"crushing-season-will-start-in-the-first-week-of-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवंबर के प्रथम सप्ताह में शुरु होगा पेराई सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवंबर के प्रथम सप्ताह में शुरु होगा पेराई सत्र
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
suger mill
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पिछले साल का जिले की चीनी मिलों पर किसानों का बकाया भुगतान अभी तक क्लीयर नहीं हुआ है। वहीं, जिले की चीनी मिल का पेराई सत्र चलाने की तैयारियां शुरू हो गई है।
जिले की शामली, ऊन एवं थानाभवन चीनी मिलों पर गत वर्ष 2015-16 का करोड़ों रुपये किसानों का गन्ने का बकाया है। वर्ष 2016-17 के पेेराई सत्र शुरू करने की तैयारियां शुरू हो गई है। सोमवार को सुबह दस बजे सरशादीलाल समूह की अपर दोआब शुगर मिल में विधि विधान से पंडितों द्वारा वायलर पूजन संपन्न कराया गया, बाद में अग्नि प्रज्वलित की गई।
वायलर पूजन एवं अग्नि प्रज्वलित के समय शामली चीनी मिल के वाइस प्रेसीडेंट आरबी खोखर, मुख्य वित्त आफिसर पीके गोयल, महाप्रबंधक प्रोडक्शन पीके अग्रवाल, महाप्रबंधक इंजीनियरिंग विनय चौहान, अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक नरेश मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
चीनी मिल के वाइस प्रेेेेसींडेट आरबी खोखर ने बताया कि दीपावली के बाद नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में चीनी मिल का हवन-यज्ञ एवं शुभारंभ किया जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय से बताया कि शामली एवं थानाभवन चीनी मिल ने नवंबर के प्रथम सप्ताह में पेराई सत्र शुभारंभ करने के लिए आश्वासन दिया गया है, उधर शामली गन्ना विकास सहकारी समिति के सचिव सुुुुभाष यादव ने बताया कि शामली गन्ना सहकारी समिति के किसानों को कच्चे कलेंडर की पर्ची जारी कर दी है।
20 अक्तूबर तक कच्चे कलेंडर में गन्ना पर्ची में त्रुटि को किसानों के अनुसार संशोधित कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि शामली चीनी मिल को छोड़कर मंडल की सभी चीनी मिलों की गन्ना पर्ची मेरठ सेल्स सिस्टम द्वारा बनाया जाएगा।
शामली चीनी मिल में बॉयलर पूजन
शामली। बजाज ग्रुप की थानाभवन चीनी मिल ने सोमवार को सुबह पंडित द्वारा विधि विधान से बॉयलर पूजन के बाद अग्नि प्रज्वलित कर दी गई। सोमवार सुबह साढे़ नौ बजे मिल परिसर में मिल के वायलर पूजन संपन्न कराया गया। तत्पश्चात चीनी मिल के उपाध्यक्ष वीरपाल सिंह, इंजीनियरिंग हैड परमानंद, प्रोडक्शन हैड मिस्टर कुमार मंगलम, गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर व मिल के कर्मचारी मौजूद रहे। बजाज ग्रुप की थानाभवन चीनी मिल के यूनिट हैड व उपाध्यक्ष वीरपाल सिंह ने बताया कि चीनी मिल का पेराई सत्र नवंबर के प्रथम सप्ताह में शुरू किया जाएगा। मिल शुरू करने के लिए अधूरे कार्य पूरे कराए जा रहे है, जो शीघ्र पूरे हो जाएंगे।