फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crowds swarmed buses and trains as soon as the PET exam concluded.

Shamli News: पीईटी परीक्षा छूटते ही बसों और ट्रेनों में उमड़ी भीड़

Mon, 26 Oct 2026 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Crowds swarmed buses and trains as soon as the PET exam concluded.
शामली। रविवार को पीईटी परीक्षा समाप्त होने के बाद रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बसों और ट्रेनों में जगह न मिलने के कारण अभ्यर्थियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। अजंता चौक पर भी काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

शामली में आयोजित पीईटी परीक्षा में सहारनपुर, बिजनौर, मेरठ और गौतमबुद्धनगर सहित कई जिलों से अभ्यर्थी शामिल होने आए थे। परीक्षा खत्म होने के बाद वे घर लौटने के लिए बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पहुंचे। रोडवेज बस अड्डे पर बिजनौर जाने वाले अभ्यर्थी बसों का इंतजार करते दिखे। बसें न मिलने पर कई अभ्यर्थियों ने मुजफ्फरनगर जाने वाली बसों में सफर किया। उन्होंने मुजफ्फरनगर से बिजनौर के लिए बस पकड़ने का फैसला किया। मेरठ, बिजनौर और सहारनपुर जाने वाली बसें यात्रियों से खचाखच भरी हुई थीं। सहारनपुर जाने वाले अभ्यर्थियों ने रेलवे स्टेशन का रुख किया। गौतमबुद्धनगर जाने वाले कुछ अभ्यर्थी दिल्ली और कुछ मेरठ जाने वाली बसों में सवार होकर रवाना हुए।
विज्ञापन

इस दौरान रोडवेज कर्मचारियों ने अभ्यर्थियों को बसों और उनके गंतव्य के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया ताकि वे सही बस पकड़ सकें। भीड़ के कारण अजंता चौक पर यातायात बाधित रहा। यह स्थिति काफी देर तक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed