{"_id":"67bf6dda70bbd2f9590bcec0","slug":"crowd-of-devotees-gathered-in-shiva-temples-shamli-news-c-26-1-smrt1047-137624-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
विज्ञापन
शामली में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लगी लाइन ।
शामली। फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर मंदिर शिवालयों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ गया। मंदिरों में हर हर महादेव, ओम नम: शिवाय, बोल बम, बम-बम के जयघोष गूंज उठे। पूरे दिन का महाशिवरात्रि का व्रत रखकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। विधि विधान से पूजा अर्चना करके मनोकामनाएं मांगी।
बुधवार को को सुबह चार बजे से शहर के शिव चौक, हनुमान धाम मनकामेश्वर मंदिर, भाकूवाला, कैराना रोड गुलजारी वाला शिवालय, नौकुआ भूमिया खेडा मंदिर, बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर आदि मंदिराें में श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष की विशेष-पूजा अर्चना करते हुए जलाभिषेक किया।
श्रद्धालुओं ने फल, बेलपत्र, भांग-धतूरा चढ़ाते हुए दूध, दही, गंगाजल, शहद, जल आदि से रूद्रभिषेक किया। हरिद्वार और पुरा महादेव से जलाभिषेक और विशेष पूजा अर्चना करने के बाद लौटे शिवभक्तों ने शहर के शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
श्री हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी और गुलजारी शिव मंदिर के सेवादार महेश धीमान ने बताया कि त्रयोदशी-चतुर्दशी का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की दोपहर बाद तक लंबी लाइनें लगी रही।
भोले पर बेल पत्र किए अर्पित कैराना/थानाभवन/जलालाबाद में महाशिवरात्रि के मौके पर कैराना के सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में सुबह से पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। थानाभवन कस्बे के दयाल आश्रम, पंचतीर्थी आश्रम, श्री बाला जी धाम, मंदिर ठाकुर द्वारा, शिव मंदिर शिव मंदिर कम्भोयान, पंचमुखी शिव मंदिर, भूमिया खेड़ा, वाल्मीकि मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
जलालाबाद के सिद्धपीठ जालवाला शिव मंदिर, प्राचीन देवतेशवर महादेव मंदिर, बोहरान शिव मंदिर, प्राचीन शिव, हनुमान मंदिर आदि अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महामृत्युंजय के जाप और रुद्राभिषेक किया गया।