शामली। यूपी रोडवेज की दस दिवसीय दीपावली प्रोत्साहन योजना मंगलवार से शुरू हो गई। योजना के पहले दिन दोपहर बाद दिल्ली, मेरठ, लखनऊ के लिए प्रतिदिन की अपेक्षा सवारियों की ज्यादा भीड़ यूपी रोडवेज की बसों में उमड़ी। अन्य दिनों की अपेक्षा पांच प्रतिशत सवारियां अधिक रहने से आमदनी बढ़ने की उम्मीद हैं।
दीपावली, गोवर्द्धन, भाईदूज त्योहार के मद्देनजर जिले के शिक्षण संस्थाओं और प्राईवेट संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। सुबह के समय बस अड्डे पर कम सवारियां निकली। जिले के शिक्षण और प्राईवेट संस्थाओं में अवकाश घोषित होने के बाद सवारियां निकलनी शुरू हुई। शाम तक पिछले दिन की अपेक्षा पांच प्रतिशत सवारियों में बढ़ोत्तरी हुई। शामली रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया ने दीपावली के त्योहार के मद्देनजर दिल्ली, मेरठ, पानीपत की ज्यादातर सवारियां आई हैं। शामली से लखनऊ जाने वाली यूपी रोडवेज की अच्छी खासी सवारियां निकली है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर- करनाल की अपेक्षाकृत सवारियां निकली है। योजना के तहत बुधवार को दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर सवारियों की भीड़ उमड़ेगी।