फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Criminals will not be spared, strict action will be taken

अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे, कड़ी कार्रवाई होगी

Wed, 29 Jun 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Criminals will not be spared, strict action will be taken
अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे, कड़ी कार्रवाई होगी
विज्ञापन

कैराना। नवागत एसएसपी अभिषेक सिंह ने कैराना पहुंचकर कोतवाली का मौका मुआयना किया। जिसके बाद पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ बाजारों में पैदल गस्त कर कैराना की भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया।
तीन दिन पहले शासन ने शामली जिले के एसएसपी सुकीर्ति माधव का आगरा स्थानांतरण कर दिया था। उनके स्थान पर गौतमबुद्ध नगर में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात आईपीएस अभिषेक सिंह को शामली एसएसपी की कमान सौंप गई है। मंगलवार की शाम करीब 7 बजे एसएसपी संवेदनशील की श्रेणी में शामिल कैराना कोतवाली पहुंचे। जहां पर एसएसपी ने कोतवाली के मैस में पुलिस कर्मियों को दिए जाने वाला खाना खाकर खाने की क्वालिटी चेक की। हवालात का निरीक्षण किया तथा अपराध संबंधी रजिस्टर भी चेक किए। जिसके बाद एसएसपी ने महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए तथा साफ-सफाई रखने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि जन शिकायतों में सक्रियता लाई जाएं तथा फरियादियों से मधुर व्यवहार अपनाकर समयबद्ध तरीके से उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाएं। उन्होंने कहा कि अपराधी किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेंगे। अपराधियों को उनके ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया जाए। अपराधियों की जहां जगह है, वहां पहुंचाया जाए। हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की लगातार निगरानी की जाए। कोतवाली का निरीक्षण करने के बाद एसएसपी बाजार में पहुंचे। जहां पर पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ बाजार में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को जुमे की नमाज व अग्निपथ प्रकरण को लेकर सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने बाजारों में पहुंचकर कैराना की भौगोलिक स्थिति का भी जायजा लिया। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी बिजेंद्र सिंह भड़ाना, कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान व सभी उपनिरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed