फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Young man shot dead in kudana

युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 06 Mar 2018 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Tue, 06 Mar 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
Young man shot dead in kudana
demo - फोटो : demo
शामली के गांव कुड़ाना से नगली जमालपुर गांव जा रहे युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह उसका शव पड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच प्रारंभ कर दी है। युवक के भाई की तरफ से अज्ञात में बदमाशों के खिलाफ आदर्श मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
गांव कुड़ाना निवासी वेदपाल का पुत्र सुनील (35) अपने ताऊ के पास नंगली जमालपुर में रहता था। सोमवार को वह अपनी मां और छोटे भाई प्रवीण से मिलने कुड़ाना आया था। रात करीब आठ बजे साइकिल से वह नगली जमालपुर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मंगलवार सुबह तक भी जब सुनील नगली जमालपुर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने तलाश प्रारंभ की। कुड़ाना-नगली जमालपुर मार्ग पर इकबाल के खेत के पास उसका शव पड़ा मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर आदर्श मंडी थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले में सुनील के भाई प्रवीण की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुनील के दो बेटी और एक बेटा हैं। बड़ी बेटी सात साल की तो सबसे छोटा बेटा साढ़े तीन साल का है। सुनील की मौत से उसके परिजनों और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मौके से मिले .32 बोर के कारतूस के खोखे घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया तो शव के पास से पुलिस को .32 बोर कारतूस के दो खोखे मिले है। पुलिस ने दोनों खोखो को जब्त कर लिया, जिनको फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। रिपोर्ट दर्ज कर गंभीरता से मामले की जांच की जा रही है। - राजकुमार शर्मा, थाना प्रभारी आदर्श मंड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed