फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Uri sleep from four to 24 hours, robbed

24 घंटे में चार लूट से उड़ी नींद

Thu, 14 Jul 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 14 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Uri sleep from four to 24 hours, robbed
लूट - फोटो : फाइल फोटो
शामली। 24 घंटे में लूट की चार वारदातों ने पुलिस को नींद उड़ा दी। हालांकि पुलिस इन वारदात को जल्द रिकवरी करने का दावा कर रही है। वहीं, पूर्व में हुई कुछ घटनाओं के आज तक नहीं खुलासे से पुलिस के इस दावे पर संदेह होना लाजिमी है।
विज्ञापन


मंगलवार को शामली के झिंझाना में परचून व्यापारी अनिल जैन के यहां पर घर में घुसे बदमाशों ने लाखों की डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा झिंझाना में ही गांव पटरी निवासी काला से चार बदमाशों ने मंसूरा गांव के पास से बाइक व 21 हजार लूट लिए थे। बीती रात बदमाशों ने कैराना के गांव भूरा से लौट रहे सराफ से नकाबपोश बदमाशों ने लूट की थी।
विज्ञापन


सराफा बाबूराम वर्मा अपने पोते के साथ वापस लौट रहा था उससे बदमाशों ने 17 हजार रुपये तथा पिस्टल लूट ली थी। इसके अलावा बदमाशों ने भट्ठा  ठेकेदार से पिस्टल व नगदी लूट ली थी। 24 घंटे में हुई ताबड़तोड़ चार वारदातों ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस सभी वारदातों के जल्द रिकवरी किए जाने की बात कह रही है, लेकिन पूर्व में कई वारदातों की जांच के बोझ के तले दबी पुलिस अभी तक उन वारदातों के खुलासे में लगी हुई है। इनमें गगन विहार में हुई लूट की वारदात प्रमुख है। ऐसे में इन नई वारदातों का खुलासा पुलिस कब तक कर पाएगी यह देखने वाली बात होगी।

डकैती में पुलिस ने संदिग्ध उठाए
झिंझाना में दिन-दहाड़े परचून व्यापारी के यहां हुई लाखों रुपये की डकैती में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं, हालांकि पुलिस इस मामले में संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है। एसओजी को भी वारदात के खुलासे में लगाया गया है। मंगलवार को झिंझाना के अनिल जैन के घर में आम की पेटी देने का बहाना बनाकर घुसे बदमाशों ने डाका डाला था।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। एएसपी अनिल कुमार झा ने मामले में एसओजी को भी लगाया गया है। 24 घंटे बीतने को है, लेकिन पुलिस के हाथ इस मामले में अभी तक खाली नजर आ रहे हैं, लेकिन वारदात के संबंध में अभी तक हुई जांच के बाद पुलिस इस मामले में करीबी का हाथ मानकर चल रही है। 

व्यापारी के घर पुलिस तैनात 
झिंझाना। मोहल्ला सरावज्ञान निवासी अनिल जैन उर्फ बल्लू के मकान में मंगलवार को दिन के तीन बजे उनकी पत्नि सुधा जैन को पांच बदमाशों ने बंधक बनाकर लाखों रूपये नकद व सोने चांदी के जेवर लूट लिए थे। 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया  कि सर्विसलांस की मदद ली जा रही है।


जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा। पीड़ित व्यापारी अनिल जैन की तहरीर पर पुलिस ने पांच बदमाशों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। तहरीर में 10 लाख रुपये नकद व लाखों रुपये कीमत के जेवर लूटने को बताया है। उधर, व्यापारी परिवार की सुरक्षा को दो पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed