फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two smugglers arrested with illegal liquor in Shamli of Uttar Pradesh

यूपी: अवैध शराब की 71 पेटियों के साथ दो तस्कर दबोचे, शामली में करते सप्लाई

Sun, 04 Apr 2021 03:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sun, 04 Apr 2021 03:07 PM IST
सार

  • हरियाणा से लाई गई 71 पेटी शराब पकड़ी 
  • दो स्थानों पर कार्रवाई कर दो तस्करों को दबोचा 

विज्ञापन
Two smugglers arrested with illegal liquor in Shamli of Uttar Pradesh
शामली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में झिंझाना पुलिस ने तस्करी कर ले जाई जा रही लगभग 71 पेटी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन


एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि शुक्रवार रात झिंझाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान ग्राम चौतरा से 44 पेटी अवैध देशी शराब, एक पेटी अपमिश्रित शराब, 40 लीटर रेक्टीफाइड, 800 ग्राम यूरिया एवं तस्करी में प्रयोग की जा रही गाड़ी बरामद की है। एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर ने अपना नाम नौशाद निवासी मुंडी गढ़ी थाना घरौंडा जिला करनाल हरियाणा बताया है। जबकि उसका साथी शामली जिले के कैराना क्षेत्र के गांव खुरगान निवासी सारिक फरार हो गया। 
विज्ञापन


गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि वह हरियाणा से शराब खरीदकर सहारनपुर क्षेत्र में बेचने ले जा रहा था। इसके अलावा झिंझाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गाड़ीवाला चौराहा से 27 पेटी अवैध देशी शराब, एक पेटी अपमिश्रित शराब, 36 लीटर रेक्टीफाइड, 700 ग्राम यूरिया एवं तस्करी में प्रयोग की गई कार बरामद की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: ढाई फीट के अजीम अंसारी का एसएलआर के साथ फोटो वायरल, जांच के बाद सामने आई ये बड़ी सच्चाई

पुलिस के अनुसार एक तस्कर अजीत सिंह उर्फ जीता गांव चौरा थाना घरौंडा जिला करनाल हरियाणा को गिरफ्तार किया है। उसका साथी गांव लालूपुरा थाना घरौंडा हरियाणा निवासी विपिन फरार हो गया। दोनों शामली में सप्लाई करने के लिए शराब ला रहे थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed