{"_id":"581a283b4f1c1bc132436fdf","slug":"the-young-man-feared-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या की आशंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 02 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
muder
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मोहल्ला बनखंडी में बिहार निवासी युवक का शव फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बनखड़ी निवासी धर्मेंद्र सैनी की सीमेंट की दुकान है। उसके यहां पर बिहार के पटना जिले के चिताड़ी गांव निवासी अखिलेश (26) उर्फ छोटू पिछले करीब दो साल से नौकरी कर रहा था। बुधवार सुबह उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा।
घटनास्थल पर फोरेंसिक जांच टीम भी पहुंची और निरीक्षण किया। जिस कमरे में अखिलेश का शव फंदे पर लटका हुआ था। उसी कमरे में एक अंग्रेजी शराब के तीन खाली पव्वे मिले। पुलिस का कहना है कि इनका प्रयोग करीब पंद्रह दिन पूर्व किया गया था।
विज्ञापन
इसके साथ ही चार डिस्पोजल गिलास भी मिले। उधर, देर रात बिहार से युवक के परिजन भी शामली पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश की तनख्वाह नहीं दी जा रही थी। इसकी वहज से वह तनाव में था, उसकी हत्या की गई है। उसके बाद वे मुजफ्फरनगर मोर्चरी चले गए। अभी तक थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
धर्मेंद्र ने पुलिस को दी लूट की सूचना
पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह कंट्रोल रूम में धर्मेंद्र ने फोन कर घर में लूट की सूचना दी थी। इसी सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी, तो मौके पर उसके नौकर शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। उधर, कोतवाली प्रभारी सतीश राय का कहना है कि मामला हत्या का है या फिर युवक ने आत्महत्या की है, इस संबंध में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस अपने स्तर से पूछताछ कर रही है।