फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The uproar was loud music

तेज आवाज म्यूजिक ने कराया बखेड़ा

Thu, 22 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 22 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
The uproar was loud music
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। कस्बा कांधला के मोहल्ला खैल में तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम चलाने को लेकर तनाव की स्थिति हो गई। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के लोगों ने घर में घुसकर हमला बोलकर परिवार के कई लोगों को घायल कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि हमले का आरोप झूठा है। 
विज्ञापन


मामला बुधवार रात करीब पौने नौ बजे का है। मोहल्ला खैल निवासी रामकुमार सैनी रोडवेज में संविदा कर्मी है। उसका भाई सोनू हलवाई का काम करता है। बुधवार को रामकुमार का जन्मदिन था, जिसके चलते रामकुमार और उसका भाई सोनू घर में परिवार के साथ जन्मदिन मना रहे थे और म्यूजिक सिस्टम भी चला रखा था।
विज्ञापन


पड़ोस में दूसरे समुदाय के लोग रहते हैं, जिन्होंने म्यूजिक सिस्टम की आवाज कम करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। रामकुमार ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया, जिसमें उसे तथा उसके भाई सोनू के सिर पर डंडे और धारदार हथियार से प्रहार करके घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बीच बचाव कराने आई उसकी मां को भी पीटा गया और कपड़े तक फाड़ दिए। घटना की वजह से मौके पर हंगामा हो गया और सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। इसी दौरान सूचना पर कांधला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को मौके से खदेड़ा। मामला दो समुदाय के लोगों से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति पैदा हो गई, लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। उधर, दूसरे पक्ष का कहना है कि रामकुमार पक्ष तेज आवाज में म्यूजिक चला रहा था।


कई बार कहने के बावजूद आवाज कम नहीं की और विरोध करने पर रामकुमार पक्ष ने ही मारपीट कर दी। फिलहाल रामकुमार सैनी ने दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। देर रात तक पुलिस मौके पर रही और मामले की जांच करने में जुटी रही। थाना प्रभारी का कहना है कि दो पक्षों में मामूली विवाद पर मारपीट हुई, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed