{"_id":"021e3d9370e2504880a309ef2b84dc07","slug":"the-two-young-men-lying-teenager-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर से दो युवकों ने किया कुकर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर से दो युवकों ने किया कुकर्म, रिपोर्ट दर्ज
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sun, 21 Feb 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। किशोर के साथ कस्बे के दो युवकों ने कुकर्म किया। किशोर मानसिक रूप से बीमार है। मामले में पीड़ित के भाई ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके किशोर को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेज दिया और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
कस्बा निवासी अर्द्धविक्षिप्त किशोर शुक्रवार शाम बस स्टैंड स्थित एक होटल से घर जा रहा था । पीड़ित के भाई ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके भाई को कस्बे के ही दो युवकों ने जबरन अपनी कार में डाल लिया और कैराना रोड पर सुनसान जगह पर ले जाकर उससे कुकर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। किसी तरह घर पहुंचे किशोर ने आपबीती परिजनों को बताई।
किशोर के भाई ने दोनों युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए किशोर को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव का कहना है कि किशोर की मानसिक स्थित ठीक नहीं है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है उसके पास से एक चोरी की बाइक और छुरी भी बरामद हुई है। दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।