फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The two sides clash, stones

दो पक्षों में मारपीट, पथराव

Sun, 28 Aug 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 28 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
The two sides clash, stones
- फोटो : फाइल फोटो
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव जसाला में सबमर्सिबल लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। संघर्ष में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव जसाला निवासी दरयाव सिंह घर के बाहर सबमर्सिबल लगा रहा था। गांव का ही राजपाल विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर शुक्रवार शाम को दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


उस समय तो ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कर दिया। आरोप है कि थोड़ी देर बाद राजपाल ने परिजनों के अन्य लोगों के साथ मिलकर दरयाव सिंह पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान मची भगदड़ में शोरशराबा होने पर दूसरे पक्ष के लोग भी हाथों में लाठी डंडे        लेकर आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों में जमकर मारपीट व  पथराव हुआ। गांव वासियों के द्वारा झगडे की सूचना पुलिस को दिए जाने पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों को मौके से हटाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस को इस दौरान दोनों पक्षों के लोगाें के विरोध का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



मारपीट और पथराव में एक पक्ष से प्रदीप, अनुज व सचिन व दूसरे  पक्ष से राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने अपना-अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मारपीट के मामले में पांच पर मुकदमा 
कैराना। मगंलपुर में दो पक्षों में हुए पथराव के मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मंगलपुर निवासी सतबीर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी कि 24 अगस्त को दोपहर एक बजे गांव के ही साहब सिंह, विनोद, राजीव, अवधेष और कंवर पाल ने उनके घर में घुसकर मारपीट की।


वही उक्त मामले के आरोपी साहब सिंह ने दो दिन पूर्व सतबीर पक्ष के विरूद्ध घर में घुसकर पथराव करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी। वहीं, कैराना क्षेत्र के गांव मवी निवासी हारुण ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी कि 21 अगस्त को पूर्ति विभाग की टीम गांव में राशन डीलर की जांच करने आई थी। इस दौरान कहासुनी होने पर दिलशाद, इरशाद, सादीन, आबिद, मुस्तकीम, नसीम व आदिल ने एक राय होकर उसके ऊपर हमला कर दिया तथा मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed