फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The prison rascal CCTV

सीसीटीवी ने पकड़वाए बदमाश

Mon, 18 Jan 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Mon, 18 Jan 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
The prison rascal CCTV
कांधला।  व्यापारी से लूटपाट करने वाले बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए। पहचान होने पर पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों से हुई पूछताछ में व्यापारी से लूटपाट के अलावा कई अन्य लूट और चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों से नकदी, मोबाइल के साथ ही दर्जनों सिम, तमंचे, छुरी और नशीला पदार्थ बरामद किया गया है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला शेखजादगान निवासी अरविंद गोयल उर्फ चंदकी कस्बे के मेन बाजार में जनरल स्टोर व मोबाइल की दुकान करता है। शनिवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे अरविंद दुकान को बंद कर रहा था, तभी हथियारबंद चार बदमाश दुकान पर पहुंच गए। उन्होंने व्यापारी को हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए 35 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया था। इसकी सूचना कस्बा में फैलने पर व्यापारी इकट्ठा हो गए थे और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने पुलिस ने रात्रि में ही बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस के अनुसार व्यापारी की गली के कोने पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। सीसीटीवी की फुटेज देखने पर बदमाशों की पहचान हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि देर रात गांव हुरमंजपुर के रास्ते पर घेराबंदी करके छह युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ बदमाशों ने कबूल किया कि व्यापारी अरविंद के साथ उन्होंने ही लूटपाट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को पीड़ित व्यापारी को थाने बुलाकर बदमाशों की शिनाख्त कराई गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सिन्ना, शहजाद, नईम, अफजाल राव, अफजाल पठान निवासी कांधला तथा जनपद बागपत के गांव टीकरी निवासी आरिफ हैं। इनके पास से व्यापारी से लूटी गई रकम में से 2800 रुपये, कई मोबाइल फोन और दर्जनों सिमकार्ड के अलावा दो तमंचे, कारतूस, छुरी सहित करीब 35 किलो नशीला पदार्थ (डोडा पोस्त) बरामद हुआ है।

व्यापारी अरविंद के यहां लूटपाट करने से पहले बदमाशों ने रेकी कर रखी थी। बदमाशों को सटीक जानकारी मिली थी कि व्यापारी अरविंद देरी से अपनी दुकान बंद करता है। तब तक बाजार में अन्य दुकानें बंद हो जाती है।
बदमाशों ने व्यापारी के यहां जब लूटपाट की, तो चार बदमाश दो बाइकों पर आए थे। पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया, लेकिन बदमाशों से बाइक बरामद नहीं हुई।


 वहीं व्यापारी ने 35 हजार रुपये लुटना बताया, मगर बरामदगी सिर्फ 2800 रुपये की हुई। थानाध्यक्ष का कहना है कि व्यापारी से 35 हजार नहीं, बल्कि 3400 रुपये की लूट हुई और उसी में से 2800 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार उक्त गिरोह ने कई दिन पूर्व घसौली में दो किसान परिवारों के यहां से नकदी और अन्य सामान चोरी किया था। इसके अलावा भी क्षेत्र में हुई कई चोरी तथा लूट के मामलों में भी इनका हाथ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed