{"_id":"57f7eb9a4f1c1b5e1526fc40","slug":"the-hotel-owner-robbed-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल मालिक से लूट, एक दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल मालिक से लूट, एक दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
कैराना। बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर होटल मालिक को लूट लिया। ने शोर मचाने पर भीड़ ने एक लुटेरे को दबोच लिया। जबकि दो बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए।
बृहस्पतिवार रात 11 बजे मोहल्ला अंसारियान निवासी तनवीर अहमद बेगमपुरा में स्थित होटल बंद करके रिक्शे से घर जा रहा था। बेगमपुरा में ही एक गली में पहले से ही बाइक सवार तीन बदमाश खडे़ थे। जैसे ही तनवीर की रिक्शा वहां पहुंची तो बदमाशों ने रिक्शा रुकवाकर तनवीर की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। गोली मारने की धमकी देकर तनवीर से 1700 रुपये लूट लिए। शोरशराबा सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई और भाग रहे एक बदमाश को दबोच लिया।
कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि तनवीर की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकडे़ गए आरोपी अबदुल्ला पुत्र जमशेद निवासी मोहल्ला तिमरशाह शामली को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। वारदात में आरोपी अबदुल्ला के साथ समीर और सलमान भी शामिल थे। दोनों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।