{"_id":"5b5a1b7e4f1c1b6f668b59b8","slug":"the-entrepreneur-sought-a-million-rupees-on-the-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमी से फोन पर एक करोड़ की रंगदारी मांगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उद्यमी से फोन पर एक करोड़ की रंगदारी मांगी
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता से रंगदारी मांगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर के उद्यमी से बदमाश ने कॉल करके एक करोड़ रुपये रंगदारी मांग ली। रंगदारी मांगने वाले बदमाश ने खुद को राठी का आदमी बताया। धमकी भरी कॉल आने के बाद से उद्यमी का परिवार दहशत में है। मामले में शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने अज्ञात में बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुधवार को शहर के एक उद्यमी के मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उद्यमी को धमकी देकर कहा कि मैं राठी का आदमी बोल रहा हूं, तुम फैक्ट्री चलाते हो और स्कूल बना रहे हो। अपने बेटे की सलामती चाहते हो, तो एक करोड़ रुपये दे दो।इसके बाद उद्यमी ने परिवार के अन्य सदस्यों को धमकी भरी कॉल के बारे में बताया, तो परिवार में दहशत पसर गई।
शाम को इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। एक करोड़ की रंगदारी मांगे जाने से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने अज्ञात में बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस बारे में पुलिस अधिकारियों ने मामले का खुलासा होने तक कुछ भी बताते से इंकार कर दिया है। उधर, इस घटना के खुलासे के लिए अधिकारियों ने सर्विलांस टीम, एसओजी और कोतवाली पुलिस सहित कई टीमों को लगाया है।
विज्ञापन
हर बिंदु पर जांच कर रही खाकी
दरअसल उद्यमी के पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को राठी का आदमी बताया और एक करोड़ रुपये मांग लिए। रंगदारी करने वाला वाकई किसी गैंग से जुड़ा हुआ है या फिर किसी ने शरारत की है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। क्योंकि पूर्व में इस तरह के कई मामले शरारत भी निकले हैं।
रंगदारी मांगने की पूर्व में भी हुई हैं वारदात
शामली। जिले में रंगदारी मांगे जाने का जिन्न एक बार फिर सामने आया है। सपा सरकार में 2014 में कैराना में रंगदारी नहीं देने पर व्यापारी विनोद सिंघल, राजू और शंकर की हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा पेस्टीसाइड विक्रेता उपेंद्र की हत्या भी 2015 में रंगदारी न देने पर हुई थी। वहीं, 2016 में शामली के उद्यमी निखिल और कपिल से 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी मांगने के मामलों को लेकर सुर्खियों में रहे मुकीम गैंग के शातिर बदमाश साबिर जंधेड़ी को पुलिस छह माह पूर्व मुठभेड़ में ढेर कर चुकी है, जबकि शातिर बदमाश फुरकान, विपुल खूनी को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है।
मुकीम गैंग के अधिकांश बदमाश सलाखों के पीछे है, अब रंगदारी का नया मामला सामने आने पर पुलिस भी सकते में है।