फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The decision not to massacre villagers killing

हत्याकांड में फैसला न करने पर ग्रामीण की हत्या   

Mon, 21 Nov 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 21 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
The decision not to massacre villagers killing
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना/शामली।  अकबरपुर सुन्हेटी गांव की जिस महिला की गैंगरेप के बाद हत्या को लेकर कैराना पलायन प्रकरण उठा और सुर्खियां बना। उसी हत्याकांड में फैसला न करने पर मृतका के जेठ ब्रह्मपाल की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


गुड्डी की हत्या के बाद से ही गांव में पीएसी तैनात है। इसके बावजूद हत्याकांड को अंजाम दिया गया। घटना को लेकर तनाव की स्थिति बन गई है। मामले में दूसरे संप्रदाय के दो भाइयों सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन


रविवार को ग्राम अकबपुर सुन्हेटी निवासी ब्रह्मपाल (50 वर्षीय) के पोते का जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के बाद ब्रह्मपाल अपने 8 वर्षीय छोटे बेटे रोहित के साथ घर के पास स्थित घेर में सो गया था। ब्रह्मपाल के भाई रमेश के मुताबिक देर रात करीब दो बजे उसने गोली चलने की आवाज सुनी तो वह मकान के गेट के पास पहुंचा। इस दौरान गांव के ही आधा दर्जन युवक ब्रह्मपाल के घेर से निकल कर भाग रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रमेश घेर में पहुंचा, तो वहां पुराल के ऊपर ब्रह्मपाल का शव पड़ा था। हत्यारों ने ब्रह्मपाल की कनपटी से सटाकर गोली मारी थी। अपने भाई की हत्या देखकर रमेश ने शोर मचा दिया।

शोर शराबा होने पर परिवार के लोग इकट्ठा हो गए। ब्रह्मपाल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। रात में मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण सुबह छह बजे कैराना कोतवाली पुलिस को हत्याकांड की सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा, सीओ भूषण वर्मा और कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। 

गौरतलब है कि ब्रह्मपाल के छोटे भाई संगत की पत्नी गुड्डी की अप्रैल माह में गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी। उस मामले में कुरबान और मोहसिन को आरोपी बनाया गया था, जिसके बाद पुलिस ने विवेचना के दौरान मृतका के देवर और भतीजे को भी आरोपी बना दिया था। इसी मामले को लेकर क्षेत्रीय भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और फिर पलायन प्रकरण का मुद्दा उठा दिया था।

ब्रह्मपाल हत्याकांड की पैरवी कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि गुड्डी हत्याकांड में फैसले का दबाव बनाया जा रहा था और फैसला न करने पर ही ब्रह्मपाल की हत्या कर दी गई वह भी तब जब गुड्डी की हत्या के बाद से ही गांव में पीएसी तैनात है।


कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि ब्रह्मपाल के भाई रमेश की तहरीर पर गांव अकबरपुर सुन्हेटी के ही सबदर और उसके भाई मुस्तफा, मोलवी मैशर, अमजद, सुफियान और परवेज के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा का कहना है कि हत्याकांड के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed