{"_id":"56f1a2a64f1c1b6304f14d68","slug":"the-couple-bikes-and-cash-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति से बाइक व नगदी लूटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति से बाइक व नगदी लूटी
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 23 Mar 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। चौसाना क्षेत्र में कुंडा भड़ी के पास बाइक सवार दंपति से बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की। बाइक सवार बदमाशों ने दंपति से नगदी व बाइक लूट ली। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी।
गांव कमालपुर निवासी सुभाष सोमवार को अपनी बाइक पर पत्नी के साथ चौसाना से कुड़ा भड़ी जा रहे थे। कुड़ा से लक्ष्मीपुरा मार्ग पर बाइक सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान बदमाशों ने पहले सुभाष की पत्नी के कुंडल व मंगलसूत्र लूट लिए। जिसके बाद बाइक व एक हजार रुपये की नगदी लूट ली।
लूटे पिटे दंपति ने सूचना चौसाना पुलिस को दी। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पीड़ितों ने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने तहरीर लेकर दंपति को अगले दिन आने के लिए कहा। मंगलवार को चौकी पर पहुंचे पीड़ित सुभाष को चौकी प्रभारी ने मामला चोरी या गुमशुदगी में दर्ज कराने की सलाह दे डाली। आरोप है कि उसकी लूट की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है।