फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The commission meets on a pistol five thousand

एक पिस्टल पर मिलता है पांच हजार का कमीशन

Sat, 10 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 10 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
The commission meets on a pistol five thousand
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। पुलिस ने चार बदमाशों को पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चारों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन


 शुक्रवार सुबह कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया  बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान पुलिस टीम ने बुच्चाखेड़ी तिराहे के पास से चार बदमाशों को पिस्टलों व कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिनमें से सिकंदर उर्फ हारूण, मूसा निवासीगण तितरवाड़ा और आरिफ निवासी मलकपुर व साजिद निवासी लौहरीपुर ब्रह्मखेड़ा थाना कांधला के पास से एक एक पिस्टल .32 बोर तथा दो-दो कारतूस बरामद किए गये। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने यह पिस्टल तितरवाड़ा निवासी आरिफ से खरीदे थे। जिन्हें वह बेचने जा रहे थे। 
विज्ञापन


   उक्त पिस्टल 30 से 33 हजार रुपये के बीच बिक जाती है। जिनमें से उन्हें पांच हजार रुपये कमीशन के मिलते हैं। पकडे़ गए बदमाश आरिफ निवासी तितरवाड़ा ने बताया कि पिस्टल हरियाणा, शामली, जिला बागपत आदि में बेचते थे। सीओ ने बताया कि पिस्टल सप्लाई करने वाला तितरवाड़ा निवासी आरिफ दो साल पहले भी 11 पिस्टल के साथ कैराना पुलिस ने जेल भेजा था। जिसकी तलाश में दबिश डाली जा रही है। पुलिस ने चारों बदमाशों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed