{"_id":"581791b04f1c1b5e38435e42","slug":"the-bodies-of-two-men-were-found-in-sacks-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरों में बंद मिले दो युवकों के शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोरों में बंद मिले दो युवकों के शव
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 01 Nov 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना/झिंझाना। जिले में अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों का शव बोरों में मिलने से सनसनी फैल गई। युवकों की हालत देखने पर उनके गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका है। लेकिन पुलिस का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही सही स्थिति सामने आएगी।
एक युवक का शव कैराना थाना क्षेत्र में बाईपास मार्ग पर मिला जबकि दूसरा झिंझाना क्षेत्र के कैराना मार्ग पर। दोनों शवों की शिनाख्त अभी नहीं हुई है।
सोमवार सुबह करीब आठ बजे राहगीरों ने कैराना थाना क्षेत्र में खुरगान बाइपास झिंझाना मार्ग पर सड़क किनारे बोरे में बंद शव पड़ा देखा। शव आधा बोरे के अंदर तथा आधा बोरे से बाहर निकला हुआ था। सूचना पर पहुंची कैराना कोतवाली पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के ग्रामीणों को बुलाया।
पहचान नहीं होने पर शव मोर्चरी भिजवा दिया गया। सीओ कैराना भूषण वर्मा और कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि युवक की उम्र करीब 22 वर्ष है। ब्रांडेड शूज और अंडरवियर तथा जींस पहने है। उसके दोनों हाथ एक चादर से पीछे की तरफ बंधे मिले। वहीं, उसके पास एक शर्ट भी पड़ी मिली। गला घोंटने जैसे कुछ संकेत मिले हैं।
विज्ञापन
उधर, सोमवार सुबह ही लगभग चार बजे झिंझाना थाना क्षेत्र में कैराना मार्ग पर गांव जमालपुर के पास सड़क किनारे बोरे में युवक का शव पड़ा मिला। इसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान नहीं है। शरीर पर शर्ट भी नहीं मिली। इस युवक के भी गला घुटने की स्थिति सामने आ रही है। झिंझाना थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है जांच के बाद ही पूरी कहानी सामने आएगी।