फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ten days, three thieves, not even disclosed

दस दिन, तीन चोरियां, एक भी खुलासा नहीं

Mon, 01 May 2017 12:14 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Ten days, three thieves, not even disclosed
पु‌लिस - फोटो : file photo
शामली। पहले गढ़ीपुख्ता, फिर कांधला और अब आदर्श मंडी थाना। 10 दिन में चोरों ने तीन वारदातों को बेखौफ अंदाज में अंजाम दिया, लेकिन आज तक पुलिस तीनों ही मामलों में खुलासा तो दूर बदमाशों को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम तक नहीं उठा सकी है और महज लकीर पीटने तक सीमित है।      
विज्ञापन


शामली में 10 दिन पूर्व गढ़ीपुख्ता के ताना गांव में चार घरों में लाखों की चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली थी। इस दौरान बदमाशों ने एक युवक को विरोध करने पर गोली भी मार दी थी। तीन दिन पूर्व बदमाशों ने कांधला में घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


इन दोनों मामलों को अभी तक पुलिस खोल भी नहीं पाई थी कि शुक्रवार की रात बदमाशों ने फिर एक नई वारदात को आदर्शमंडी के मुंडेट कला में अंजाम दिया। यहां जय जवान जय किसान इंटर कॉलेज में बदमाशों ने कंप्यूटर लैब में चोरी कर सात कंप्यूटर चुरा लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10 दिन में तीन चोरियों की बड़ी वारदातों ने पुलिस पर कार्यशैली पर तो सवालिया निशान लगा ही दिया साथ ही पुलिस गश्त की भी पोल खोल दी। 10 दिन बीतने के बाद भी आज तक पुलिस एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है। तीन बड़ी चोरियों की वारदात को अंजाम देने के बाद भी आज तक एक भी बदमाश नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed